-->
ममता की छांव सेवा ट्रस्ट के पांचवें स्थापना दिवस पर  शिशु विद्या सदन किया गया हवन

ममता की छांव सेवा ट्रस्ट के पांचवें स्थापना दिवस पर शिशु विद्या सदन किया गया हवन



संवाददाता

गाजियाबाद।  ममता की छांव सेवा ट्रस्ट के पांचवें स्थापना दिवस के उपलक्ष में 15 मार्च 2023 को  रविदास कॉलोनी विजय नगर में स्थित शिशु विद्या सदन मैं बच्चों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ हवन किया गया बच्चों ने सभी अतिथियों को चंदन का तिलक लगा कर उनका स्वागत किया। हवन के पश्चात स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर राजकुमार आर्या ने बच्चों को दैनिक जीवन में आवश्यक बातों के बारे में बताया और कहा कि उन्हें अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने माता-पिता का और बड़ों का सम्मान करना चाहिए, ट्रस्ट के मंत्री आमोद कपूर  ने भी बच्चों से कुछ प्रश्न पूछे और उन्हें कुछ नई जानकारी दी ट्रस्टी मुन्नी लाल बरनवाल ने सभी बच्चों को फ्रूटी और बिस्कुट बांटें।

हवन में ट्रस्ट संरक्षक मेघ राज अरोरा और स्वरूप नारायण ट्रस्ट के मंत्री आमोद कपूर कोषाध्यक्ष डाक्टर एम एल त्रिपाठी ट्रस्टी मुन्नी लाल बरनवाल, वी के चौहान ट्रस्ट की उपाध्यक्ष सुधा रानी ट्रस्ट की सचिव और स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा शिक्षक एस के उपपधाय, राजेश सिंह और आयुष योग शिक्षिका अर्चना शर्मा तथा अन्य शिक्षिका शिवान, प्रिया सेठी और राष्टीय हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष संजीव बरनवाल, हवन में उपस्थित रहे। बच्चों ने बडे उत्साह के साथ हवन में भाग लिया।

0 Response to "ममता की छांव सेवा ट्रस्ट के पांचवें स्थापना दिवस पर शिशु विद्या सदन किया गया हवन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article